जयपुर का प्रशासनिक ढांचाप्रदेश की राजधानी होने से जयपुरमें विधानसभा, सचिवालय एवं लगभग सभी विभागों के राज्य स्तरीय कार्यालय विद्यमान हैं । प्रशासनिक दष्टि से जयपुर में संभागीय आयुक्त कार्यालय जिला कलेक्टेट एवं विभिन्न विभागों के संभाग व जिला स्तरीय कार्यलय स्थित है। जिले को 13 उपखण्डों में विभाजित किया हुआ है। जिले में एक नगर निगम, 10 नगर पालिकाएं, 13 तहसीलें, 13 पंचायत समितियां, 489 ग्राम पंचायतें, 2,369 गांव हैं। जिले के 13 उपखण्डों में जयपुर, सांगानेर, बस्सी, चाकसू , आमेर, चौमूं, जमवारामगढ, सांभर, दूदू, फागी, कोटपूतली, शाहपुरा औंर विराटनगर शामिल हैं। पंचायत समितियां में जयपुर, सांगानेर, बस्सी, चाकसू, आमेर, चौमूं, जमवारामगढ, सांभर, दूदू, फागी, कोटपूतली, शाहपुरा और विराटनगर शामिल हैं। |
| उपखण्ड | 13 |
| तहसीलें | 13 |
| गांव | 2369 |
| पंचायत समितियां | 13 |
| ग्राम पंचायतें | 489 |
| नगर पालिकाएं | 10 |
| नगर निगम | 1 |